जबलपुर। हमेशा अवार्ड्स के करीब रहे शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालयए जबलपुर के शोधार्थी अर्जुन शुक्ला को एक बार पुन: अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ख्याति मिलीए अर्जुन को शोध नर्मदा पर उत्कृष्ट कार्य हेतु 6वीं अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अर्जुन को यह सम्मान वर्ष 2017 में नर्मदा पर अब तक किये गए कार्य के आधार पर दिया गया है।
समाज में सतत विकास विषय पर स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में 26 से 28 अगस्त 2017 को आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में अर्जुन शरीक हुए एवं अपना शोध प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ.पीवी. खत्री, जी रमेश कुमार, डॉ. अर्चना ठाकुर, सचिव यूजीसी दिल्ली एवं मुख्य अतिथि शहर जबलपुर से बायो साइंस विभाग के प्रो. सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment