Friday, 25 March 2016

शहड़ोल आईजी पुलिस कर्मियों के प्रति संवेदनशील



 अधिनस्त पुलिस कर्मियों को अधिकारी प्रताड़ित न करें
 

जबलपुर। शहडोल के आईजी डीके आर्य अधिनस्त पुलिस कर्मियों खसतौर पर सिपाही और हवलदार के वेल फेयर के लिए काफी संवेदनशीलता का प्रदर्शन कर रहे है । हाल ही में उन्होंने निर्देश दिए थे कि प्रत्येक पुलिस कर्मियों को उनके बच्च्चों , उनके स्वयं के जन्म दिन तथा उनके घर में होने वाले मांगलिक कार्य अथवा अन्य दुखद घड़ियों में छुट्टी दी जाए। जरूरत के मुताबिक उनके स्वास्थ्य संबंधी अवकाश दिया जाए। इससे आगे बढ़कर उन्होंने डिंडौरी जिलें में दौरे के दौरान  आदेश जारी किए है कि वरिष्ठ अधिकारी अपने अधिनस्त पुलिस कर्मियों को प्रताड़ित करने की कोशिश न करें।
दरअसल डीके आर्य पिछले दिनों डिंडौरी जिला में वर्षिक दौरे पर थे। यहां उन्होंने जहां  पुलिस कर्मियों से मुलकात कर बातचीत की। इस दौरान उन्हें पता चला कि बल की कमी तथा अन्य कारणों का हवाला देकर अधिकारी छोटे पुलिस कर्मियों को प्रताड़ित कर रहे है।  इस पर उन्होंने तत्काल ही एक फरमान जारी कर दिए कि किसी भी पुलिस कर्मी को वरिष्ठ अधिकारी किसी भी तरह से प्रताड़ित नहीं करेगा। यदि उनके पास किसी पुलिस कर्मी की शिकायत आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आत्महत्या की दर बढ़ी
दरअसल पुलिस मोहकमा इन दिनों अपने यहां बढ़ रही पुलिस कर्मियों की आत्महत्या की घटनाओं से चिंतित है। हर आत्महत्या के मामले में यही तथ्य सामने आते है कि पुलिस कर्मी की  आत्महत्या की वजह विभागीय प्रताड़ना होती है, यह अलग बात है कि ये मामले पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा के चलते दबा लिए जाते है। हाल ही में उमरिया में एक पुलिस कर्मी द्वारा खुदकुशी कर ली गई थी जिस पर उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

वर्जन
एक पुलिस कर्मी को बिना किसी मानसिक तबाव में काम करेगा तो उसके बेहतर परिणाम आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए है कि किसी पुलिस कर्मी पर इतना दबाव न बनाया जाए कि वह प्रताड़ना की श्रेणी में आए।
डीके आर्य
आईजी शहड़ोल
---------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment