Thursday, 11 February 2016

* छह माह में 10 हजार शौचालय का निर्माण


   * नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को साकार करता जबलपुर नगर निगम

जबलपुर। खुले में शौच के लिए न जाना ...स्वच्छ भारत मिशन पर कार्य करने के दिशा में नगर निगम जबलपुर प्रदेश में अव्बल स्थान पर है, जबकि तेजी से शौचालय निर्माण के लिए देश के अग्रणी नगरों में शुमार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के दिशा में नगर निगम जबलपुर का प्रयास एक मॉडल बनकर सामने आया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मात्र छह माह की अल्प अवधि में करीब 10 हजार पक्के शौचालय बनाए गए है जो प्रदेश में रिकार्ड है। करीब 5 हजार शौचालय निर्माणाधीन है। यह काम नगर निगम एनजीओ के साथ जनप्रतिनिधयों का सहयोग लेते हुए कर रहा है। वर्तमान कमिश्नर वेदप्रकाश ने कार्यक्रम में विशेष रूचि दिखा रहे हैं।
 स्वच्छ भारत मिशन के आंकड़ों पर यकीन किया जाए तो जबलपुर नगर निगम ने देश भर में मिशन के तहत  व्यक्तिगत शौचालय निर्माण करने वाले शहरों में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में आयोजित स्मार्ट सिटी समिट में इस मिशन को लेकर जबलपुर का उल्लेख किया गया था। इस योजना के तहत कार्य सालभर पहले काम चालू हुआ था लेकिन गति बीते छह महीने में ही पकड़ी है। अब तक नगर निगम 10 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनवा चुका है। वहीं 5 हजार शौचालय जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे जो निर्माणाधीन हैं तथा 7 हजार की टेण्डर प्रक्रिया विचाराधीन है। ननि द्वारा जारी वित्त वर्ष में शहर में 25 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 घर-घर दस्तक
इस कार्य को एनजीओ की सहायता से पूरा करवाया गया है। इस काम में एनजीओ घर-घर जाकर लोगों से शौचालय की जानकारी लेते हैं और इस  योजना के बारे में भी बता रहे हैं। शहर की गंदी बस्तियां जहां गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार रहते हैं, को इस योजना के तहत लाभ मिल रहा है।
 लागत 13 हजार 6 सौ
इस योजना के तहत बनने वाले व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में आने वाला खर्च 13 हजार 6 सौ रुपये है जिसमें से हितग्राही को मात्र 10 प्रतिशत यानि 1360 रुपये ही देने होते हैं। निर्माण कार्य एनजीओ करवा कर देते हैं। जिसका उन्हें नगर निगम भुगतान करता है। इसके साथ ही एनजीओ को लोगों को प्रेरित करने तथा कागजी कार्रवाई करने के लिये प्रति शौचालय 25 रुपये का भुगतान भी किया जाता हैे।ं हितग्राही सीधे भी नगर निगम से संपर्क  कर रहे हैं और 1350 रुपये की राशि नगर निगम कार्यालय जाकर जमा कर इसकी रसीद लेता है और उनके शौचालय कुछ दिन के भीतर ही तैयार हो रहे है। ।
जून 2014 में हुई शुरू
यह योजना मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन के नाम से  जून माह 2014 से शुरू हुई थी। जारी वित्त वर्ष में 25 हजार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट सिटी के मानकों में भी यह पहले स्थान पर लिया गया है। इसके लिये शहरी विकास मंत्रालय केन्द्र सरकार के द्वारा जारी  स्वच्छ भारत मिशन के  तहत सक्सेसफुल केस स्टोरी के अंतर्गत सम्पूर्ण देश में  व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिये  जबलपुर का अग्रणी शहर के रूप में  उल्लेख किया गया है।
हेल्प डेस्क भी
इस सेवा के लिये मानस भवन में बाकायदा हेल्प डेस्क है जहां पर कर्मचारी आम जनता की व्यक्तिगत शौचालय संबंधी शिकायतों को दर्ज कर उनके निराकरण की सूचना आवेदक को देते हैं।
वर्जन

 यह सफलता हमारे निगमायुक्त वेदप्रकाश के कुशल मार्गदर्शन तथा एनजीओ की टीमों के  कड़े परिश्रम के बाद हासिल हुई है।  साल भर में हमने 10 हजार व्यक्तिगत शौचायलों का निर्माण किया है।
सुनील दुबे, प्रभारी अधिकारी,
स्वच्छ भारत मिशन,ननिज ।
इस मिशन में हम प्रदेश में अव्बल हैं जबकि देश में हमारी स्थिति अग्रणीय शहरों में हैं। कार्यक्रम में पूरी पारदर्शिता भी रखी जा रही है। जिन लोगों के शौचालय तैयार हुए हैं उनकी फोटो शौचालय के साथ ही वेबसाइड में अपलोड की जा रही है और इसे कोई भी देख सकता है। अब तक करीब 2 हजार लोग और उनके शौचालयों के चित्र वेबसाइड में लोग किए जा चुके है।
वेद प्रकाश
कमिश्नर नगर निगम जबलपुर।
प्रदेश में स्वच्छता मिशन एक नजर में
महानगर निर्माण प्रकिया
जबलपुर 10 हजार निर्माणाधीन
5हजार
भोपाल शून्य निविदा 5 हजार
 इंदौर शून्य निविदा 5हजार
ग्वालियर शून्य निविदा 5हजार
नोट- उपरोक्त आंकडे वेबसाइड में डाले गए हैं। 

No comments:

Post a Comment