Friday, 2 September 2016

बलात्कार के मामले में लगातार 3 साल में एमपी नम्बर बन पर

 बलात्कार के मामले में लगातार
3 साल में एमपी नम्बर बन पर

जबलपुर। एनसीआरबी ने वर्ष 2015-16 के नए आंकड़े जारी कर दिए है जिसमें चौकाने वाली जानकारी यह आई है कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष भी बलात्कार में नम्बर वन रहा है। देश में सबसे अधिक बलात्कार के मामले मध्य प्रदेश में हुए है। गैंग रेप के मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। बीते तीन साल से प्रदेश में सर्वाधिक बलात्कार के मामले दर्ज होने पर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने महिला आयोग एवं सुप्रीम तथा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिया है।
 युवा प्रकोष्ठ केअध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि बलात्कार के मामले में प्रदेश नम्बर वन पर बना हुआ है। वहंीं बलात्कार की दर में बढ़ौतरी भी हुई है। मंच के सदस्यों ने अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग, मध्यप्रदेश महिला आयोग, मुख्य न्यायाधीश मध्यप्रदेश हाईकोर्ट  तथा मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय भारत सरकार को पत्र लिया है, जिसमेंं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में की जा रही लगातार लापरवाही को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने निवेदन किया गया है।
 जारी आंकड़ों के मुताबिक विगत तीन वर्ष 2013-14, 2014-14 तथा 2015-2016 में मध्यप्रदेश में महिलाआें के प्रति बलात्कार जैसे घृणित अपराध में संपूर्ण देश में सबसे पहले स्थान पर है , वहंी नाबालिगों के साथ भी यही स्थिति है। पत्र में कहा गया है कि  नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी नई दिल्ली )द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट वर्ष 2015 के अनुसार संपूर्ण देश में महिलाआें के साथ 323228 बलात्कार के मामले सामने आए हैं जिसमें 4391 मामलों के साथ मध्यप्रदेश सबसे ऊपर है। वहीं देश के बड़े राज्य महाराष्ट्र 4144 तथा राजस्थान 3644 मामले हुए है।  उप में 3025 उड़ीसा में 2251 असम में 1733, छग में 1560, केरल में 1256 पश्चिम बंगाल में 1199 तेलंगाना 1105 आदि।
 गैंग रेप में यूपी आगे
संपूर्ण देश में 2016 गैंगरेप के मामले सामने आए हैं जिसमें उप्र में 458 राजस्थान मे 411, मप्र में 270 हरियाणा में 204 महाराष्ट्र में 141 उड़ीसा 103 में प्रकरण दर्ज हुए है।
नाबालिग सुरक्षित नहीं एमपी में
एनसीआरबी की रिपोर्ट वर्ष 2015 के अनुसार संपूर्ण देश में 18 से कम उम्र की10396 लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना घटित हुई जिसमें  6 से 12 वर्ष के मध्य 994, 12 से 16 वर्ष के मध्य 3818 तथा 16 से 18 वर्ष के मध्य 5217 मामले दर्ज किए गए।
नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामले में 1570 मामलों के साथ मध्यप्रदेश सबसे ऊपर है जिसमें 6 वर्ष कम लड़कियों के साथ  25 मामले,6 से 12 वर्ष के मध्य 137, 12 से 16 वर्ष के मध्य 554 तथा 16 से 18 वर्ष के मध्य 847 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद महाराष्ट्र 1267 केरला 1160 का नंबर आता है। 

No comments:

Post a Comment