* उमरिया पुलिस पर्यावरण के लिए अलर्ट
जबलपुर। उमरिया पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस जवानों को निर्देश दिए है कि वे कम से कम दो पौधे लगाए। इन पौधों की देखरेख भी करें। इस फरमार के साथ ही उमरिया पुलिस ने वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं ही थाना तथा एसपी कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया है।
दरअसल शहडोल आईजी डीके आर्य द्वारा जोन के सभी पुलिस अधीक्षक को समुदायिक पुलिस के लिए निर्देश दे रखे है। आईजी का मानना है कि पुलिस फोर्स पर समाज की सीधी नजर रहती है। यदि वह कोई कार्य करता है तो उसकी सीधी प्रतिक्रिया समाज पर पड़ती है। पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध और समाज में सुधारात्मक कार्य करने के लिए समुदायिक पुलिसिंग सतत चलाई जाए।
पर्यावरण बचाए
इसके चलते पुलिस अधीक्षक चंन्द्रशेखर रघुवंशी ने जिला के सभी पुलिस वालों को निर्देश दिए है कि वे पर्यावरण के लिए अलर्ट रहे। पर्यावरण को तभी बचाया जा सकेगा जब ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को कम से कम दो पौधे लगाने और उसकी देखरेख करने के निर्देश दिए है।
वर्जन
पौधा रोपण कार्य सिर्फ रश्म अदायगी तक सीमित नहंी रहना चाहिए। यह हर एक मानव की नैतिक जवाबदारी का हिस्सा है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे। सभी पुलिस कर्मियों को कम से कम दो पौधे लगाने कहा है लेकिन यह जबदस्ती आदेश थोपा नहीं गया है। पुलिस वाले स्वेच्छा से पौधा रोपण कर रहें है।
वंद्रशेखर सोलंकी
पुलिस अधीक्षक उमरिया।
No comments:
Post a Comment